वन बीट अधिकारियो का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l वन बीट अधिकारियो का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा l वन बीट अधिकारी संघ कि दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त कि शाखा के समस्त वन आरक्षियों द्वारा वन संरक्षक कार्यालय मे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, मुख्य मांग 2016 नियमावली को दुबारा लागू करना व वन आरक्षी के कंधे पर एक स्टार लगाने संबंधी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा l सहायक वन कर्मचारी संघ के श्री नंदा प्रसाद, अध्य्क्ष नैनीताल वन प्रभाग, नितिन पाण्डेय, अध्य्क्ष, भूमि संरक्षक वन प्रभग, दीपक बिष्ट, राजेंद्र वर्मा, नरेश भट्ट, मनप्रीत सिंह, कमलेश तिवारी, संदीप सिंह, बबिता आर्या, चित्रा जोशी, ज्योति जोशी, गोविंद बिष्ट, राजू रावत, आदि लोग उपस्थित रहे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad