कुविवि में वाणिज्य के डीन एवं हेड प्रो. अतुल जोशी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई समारोह, 38 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में दी सेवाएं, छात्रप्रिय व्यक्तित्व को किया याद, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने किया सम्मानित


नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी के सेवानिवृत्त होने पर विभाग में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
प्रो. जोशी ने वर्ष 1987 से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की। राजकीय महाविद्यालय काशीपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत और डीएसबी परिसर नैनीताल में करीब 38 वर्षों तक उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दीं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन किया। उन्हें इंदिरा गांधी नेशनल अवार्ड-2013, उत्कृष्ट सेवा सम्मान और राहुल सांकृत्यायन अंतरराष्ट्रीय सम्मान-2019 समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। प्रो. जोशी ने कई पुस्तकों, शोध लेखों और शोध पत्रों का प्रकाशन किया। साथ ही अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। समारोह में वक्ताओं ने उनके सरल, सहज और छात्रप्रिय व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके योगदान को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया। अपने संबोधन में प्रो. अतुल जोशी ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय उनका परिवार है और वह भविष्य में भी शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करते रहेंगे। इस मौके डॉ ममता जोशी, डॉ निधि वर्मा, डॉ विनोद जोशी, डॉ हिमानी जलाल, डॉ तेजप्रकाश, डॉ रितिशा शर्मा, डॉ मेराज, डॉ ताबिश, डॉ पंकज भट्ट, अमनदीप कौर दीक्षा पंत, हिमांशु बिष्ट, घनश्याम पालीवाल, बिशन आदि रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय डी.एस.बी. परिसर में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर हेतु अधिसूचना जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad