उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 802वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 802वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 802वे दिन डीडीहाट के जौरासी दुर्लैख मैं।। जनसंपर्क के साथ पौधारोपण।। कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता चंचल सिंह बोरा ने अपने परिवार के साथ पौधारोपण कर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने का आह्वान किया। चंचल सिंह बोरा ने कहां की उत्तराखंड क्रांति दल के पक्ष में जनता लामबंद हो चुकी है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा जौरासी क्षेत्र में पौधारोपण के साथ जनता से व्यापक जनसंपर्क किया गया उन्हें दावे के साथ कहा कि इस बार जनता ने उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
कार्यक्रम में चंचल सिंह बोरा, धीरज पानू, सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।









