ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 216 लोगों की स्वास्थ्य जांच

नैनीताल, । ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर एवं निगरानी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ताकुला में 43, बेलवाखान में 74 तथा चोपड़ा में 31 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 68 लोगों की जांच की गई। इस प्रकार कुल 216 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य टीमों द्वारा आवश्यकतानुसार 45 ब्लड टेस्ट किए गए। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हुए 116 लोगों की काउंसलिंग तथा 18 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। गंभीर अथवा चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता वाले 3 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों से सीएमओ ने की मुलाकात, उपचार एवं आयुष्मान सुविधाओं की समीक्षा

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ज्योलिकोट क्षेत्र के रिजॉर्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट में जाकर संचालकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। टीमों ने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, भोजन की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी सावधानियों का नियमित रूप से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से लगातार जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का उपयोग करने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ भोजन का सेवन करने तथा जलजनित रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों बनी, जय मां नंदा सुनंदा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सर्विलांस, समय पर उपचार एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों, होटल, रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि स्वच्छ पानी, स्वच्छ भोजन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लें।
…………………………………………………..
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद नैनीताल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad