अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, डीएसबी में 16 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

नैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष पद से लेकर संकाय प्रतिनिधि तक कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शनिवार को पूरी की जाएगी। नामांकन करने वालों में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्या ने पर्चा भरा है। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने से चुनाव रोचक हो गया है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद पर कुनाल बेदी और अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी, संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी और गौरी, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा ने नामांकन किया।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तनमय भंडारी, संकाय प्रतिनिधि कला से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापरी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन से सानिध्या उप्रेती ने पर्चा भरा है। परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 26 सितंबर को होगी जबकि 28 सितंबर को छात्रों की आम सभा तथा 29 सितंबर को मतदान होगा उसी दिन मतगणना तथा उसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी ।