ब्रेकिंग नगर के निकटवर्ती टूटा पहाड़ के जंगलों में लगी आग, आग लगने के दौरान पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती टूटा पहाड़ के जंगलों में आज सुबह से भीषण आग लगी हुई है l आग लगने के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिनने भी शुरू हो गए हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैl जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कैलाखान की पहाड़ी में एकाएक आग लग गई आग लगने से पहाड़ी के पत्थर सड़क पर गिरने लगे जिसके चलते वहां से गुजरने वाले वाहनों को खतरा भी बढ़ गया हैl धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया है वही आग रियासी इलाकों तक पहुंचने लगी हैl कैंट कर्मचारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचित कर दिया है, मगर अभी तक कोई भी मौका नहीं पहुंचा हैl जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैl वही पत्थर गिरने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl