डीएसबी परिसर के गौरा देवी छात्रावास के किचन में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर टीम मौके पर पहुंची

नैनीताल l मंगलवार को फायर स्टेशन नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत गौरा देवी गर्ल हॉस्टल डीएसबी कैंपस तल्लीताल के किचन मे रखे गैस सिलेंडर में आग लगी थी, जिसे फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही उपलब्ध लोगों द्वारा बुझा लिया गया था| फायर यूनिट द्वारा लिकेज गैस सिलिंडर को खुले स्थान मे लाकर गैस रिलीज की गयी जिससे एक भीषण अग्निकांड टल गया | आग से किचन मे रखा कुछ सामान ख़राब हुआ किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई | फायर सर्विस बचाव दल राजेंद्र सिंह अमरदीप सिंह एफएम मोहन सिंह, जसवीर सिंह आदि शामिल थे l