विश्व जनसंख्या दिवस पर जनपद नैनीताल में परिवार कल्याण सप्ताह का शुभारंभ, 13 जुलाई को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

रामनगर,। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशानुसार संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में परिवार कल्याण सप्ताह का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों तक परिवार कल्याण सेवाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तपन शर्मा ने कहा कि विश्व जनसंख्या सप्ताह (11 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026) के दौरान जनपद के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार कल्याण से संबंधित सेवाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है तथा स्वस्थ, खुशहाल एवं समृद्ध समाज की नींव रखी जा सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जनपद नैनीताल में परिवार नियोजन सप्ताह के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस सप्ताह के दौरान बी डी पांडे चिकित्सालय नैनीताल, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के साथ चिन्हित इकाइयों में परिवार नियोजन संबंधी स्थाई विधियों की सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री उपलब्ध रहेंगी तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी एवं परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों सहित उपलब्ध आधुनिक गर्भनिरोधक विकल्पों को अपनाकर छोटे, स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  न्यू चैलेंजर शीला माउंट व यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब नाम मैच जीते

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि जनपद में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही गैर संचारी रोगों (एनसीडी) के अंतर्गत उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), मुख कैंसर (ओरल कैंसर), अन्य कैंसर तथा टीबी की प्रारंभिक जांच एवं आवश्यक परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल।संस्कृति अंक।आलेख व छायांकन बृजमोहन जोशी, नैनीताल। दिनांक -२०-०८-२०२६

शिविर में आमजन के आभा आईडी (ABHA ID) एवं आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए जाएंगे, जिससे नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं तथा परिवार कल्याण एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर डॉ एसएस बिष्ट वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपा आर्य, डॉ आकांक्षा बनकोटी, डॉ शैलजा, श्रीमती रजनीश सिंह सहायक , मीनाक्षी अधिकारी, दया कांडपाल, रेखा जोशी, पुष्पा उप्रेती, कुलदीप, सुरेश टम्टा, श्रीमती रीता के साथ चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
………… ……………………………

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad