कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता:नोवा एफसी,शीला माउंट ओल्ड

नैनीताल। नगर के ऐतिहासिक खेल मैदान फ्लैट्स में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएससी चन्द्रशेखर रावत ने मैदान में पहुचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बधाई व शुभकामनाएं दी।दिन का पहला मुकाबला नोवा एफसी व ओल्ड स्कूल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें नोवा एफसी ने 1-0 से मुकाबला जीता जबकि दूसरा मुकाबला शीला माउंट ओल्ड व ओवडिशियन के मध्य खेला गया जिसमे शीला माउंट ने 6-0 से मैच जीत लिया।
जबकि अंतिम मुकाबला यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब व राइजिंग वर्ल्ड के मध्य खेला गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में एस.आई.आर. के अंतर्गत “शंका समाधान संवाद” एवं भाषण-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही है।आयोजक सचिव विलाल अली ने बताया कि बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजेता टीम को 50 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान मनमोहन कनवाल,रवि प्रकाश जोशी,प्रतियोगिता अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,भुवन बिष्ट,सचिव विलाल अली,मोहन सिंह चिलवाल,हंसा बहुगुणा,रोहित भाटिया,दीपक चंदेल,अनिल कटियार व तकनीकी टीम में टोनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  MENU कैम्प के छठे दिन कैडेट्स ने 25 किमी की सेलिंग पूरी की, नैना पीक पर ट्रेकिंग, बेसिक माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण और पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad