सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल ने पौधारोपण अभियान

नैनीताल। मंगलवार को सी आर एस टी इंटर कॉलेज, नैनीताल के इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा टांकी बैंड के पास एक सफल पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरई , देवदार, बांज समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार पांडे ने किया, उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में प्रेरित किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ.एस एस. बिष्ट, श्री गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह और श्री विपिन कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। यह अभियान रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र साह के सहयोग से सम्पन्न हुआ। अंत में यह संकल्प लिया गया कि छात्र समय-समय पर इन पौधों की देखभाल के लिए वहाँ जाएंगे ताकि ये स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें। इस तरह यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में उत्साह, संगठन के लंबे अनुभव और जनसेवा की पृष्ठभूमि को मिला सम्मान

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad