न्यू चैलेंजर शीला माउंट व यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब नाम मैच जीते

नैनीताल । नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा खेली जा रही कुमाऊं का फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को न्यू चैलेंजर शीला माउंट ने श्रमजीवी संघ को 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है जबकि दूसरे मुकाबले में यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने एसॉल्टर फुटबॉल क्लब को चार-शून्य से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है । मैच के रेफरी सुमित पटवाल सोनू हंसा बहुगुणा रविंदर आयुष दीपक तथा उद्घोषक तुषार जोशी थे ।