जैव प्रौद्योगिकी विभाग सर जे०सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल परिसर में विगत वर्षों की भाँति श्रावण मास में विभिन्न पौधों का निःशुल्क वितरण आयोजित किया

नैनीताल। जैव प्रौद्योगिकी विभाग सर जे०सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल परिसर में विगत वर्षों की भाँति श्रावण मास में विभिन्न पौधों का निःशुल्क वितरण आयोजित किया गया। वितरण समारोह सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ० आशुतोष पंत के सौजन्य से सम्पन्न कराया गया, डॉ० पंत ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में उपस्थित भीमताल क्षेत्र से आए विभिन्न ग्रामीणों एवं विभाग के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में भीमताल परिसर के निदेशक एल० के० सिंह एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० वीना पाण्डे ने डॉ० पंत के द्वारा चलाए गये अभियान की सराहना करते हुए डॉ० पंत का हृदय से आभार व्यक्त किया।
समारोह में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ० तपन कुमार नैलवाल, डॉ० ऋषेन्द्र कुमार, डॉ० संतोष उपाध्याय, डॉ० मयंक पाण्डे, डॉ० रागिनी पंत, किशन सिंह नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट, रमेश भट्ट, आनन्द रैखेला, महेन्द्र बिष्ट, राजू बाल्मिकी, नारायण, दीप चन्द्र, गणेश, मनोज आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क पौध वितरण समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहप्राध्यापिका डॉ० मन्जू तिवारी द्वारा किया गया।










