वित्तीय फैसलों में दक्ष बनेंगे युवा, कुमाऊं विवि में ‘सशक्त’ अभियान का समापन


नैनीताल। युवाओं को बचत, निवेश और धन के बेहतर प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में चलाया गया दो दिवसीय ‘सशक्त-वित्तीय रूप से जागरूक, वित्तीय रूप से सशक्त’ अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया। वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने निबंध, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और रील निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि आर्थिक मामलों की समझ आज के दौर में हर युवा के लिए जरूरी है। सही वित्तीय निर्णय व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समाज की आर्थिक मजबूती में भी योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और धैर्य के साथ लगातार प्रयास जरूरी है। असफलता को सीखने का अवसर मानकर आगे बढ़ने की जरूरत है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि आमदनी बढ़ाना ही वित्तीय सफलता का पैमाना नहीं है। कमाई का सही उपयोग, नियमित बचत और निवेश से जुड़े निर्णय भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय समझ रखने वाली युवा पीढ़ी भविष्य में अधिक जिम्मेदारी के साथ आर्थिक निर्णय ले सकेगी। कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. प्रमोद अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी विभाग से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई की और दोनों में टॉपर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए बीकॉम व एमकॉम के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। वाणिज्य संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि वित्तीय साक्षरता विद्यार्थियों को आर्थिक मामलों को समझने और अपने संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने की क्षमता देती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

प्रतियोगिताओं में इनका रहा दबदबा
निबंध लेखन में विधि भंडारी ने पहला, अंजलि चंद्रा ने दूसरा और पूजा पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। चयनिका दुमका को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, दिव्या द्वितीय और सागर सरकार तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीपांशु पालिवाल, तमन्ना बाफिला और काव्या सिंह सैनी की टीम विजेता बनी। विवेक, कृष्ण चंद्र और मनकरण की टीम दूसरे तथा सोनू कुमार, दीपांशु कुमार पंत और सिमरन की टीम तीसरे स्थान पर रही। रील निर्माण में प्रियांशु आगरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्यांका बिष्ट और विनीता मनराल की टीम दूसरे तथा गुंजन फर्त्याल तीसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मवीर भारती के ‘नदी प्यासी थी’ का सफल मंचन, दूसरा शो भी रहा हाउसफुल

तीन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
वाणिज्य विभाग ने प्रत्येक सेमेस्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 7.27 एसजीपीए प्राप्त करने वाले योगेश तिवारी, तृतीय सेमेस्टर में 7.43 एसजीपीए हासिल करने वाली सानिया सिद्दीकी और षष्ठम सेमेस्टर में 7.74 एसजीपीए प्राप्त करने वाली संजना भगत को सम्मान मिला। कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. अनीता पांडे, डॉ. स्पर्श भट्ट, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. ममता जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. पूजा जोशी पालीवाल, डॉ. मेराज और डॉ. ताबिश समेत शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रितिशा शर्मा ने किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad