सोमवार को मौसम खराब रहा

नैनीताल । नगर में सुबह से बादलों के साथ ही हल्की धूप भी खेली थी लेकिन 1:30 बजे बाद नगर का मौसम अचानक खराब हो गया और नगर में बारिश शुरू हो गई रविवार को भी दोपहर बाद यहां डेढ़ घंटे तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई थी । बारिश होने से यहां पहुंचे सैलानी भी इधर-उधर भागने लगे । यहां लगातार हो रही बारिश के बाद नैनी झील का जलस्तर काफी बढ़ गया है झील का जलस्तर 87.6 फिट पहुंच गया है जबकि रविवार को झील का जलस्तर 88 फीट से अधिक पहुंच चुका था जिसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने झील के चैनलों को खोल दिया था नगर में जनवरी से अभी तक 1600 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है । पिछले 24 घंटे में नगर में 54 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है । बारिश के शांति नगर में कोहरा भी छाया हुआ था । नगर का अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन में शिक्षा विद ,कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र तथा एच एन बी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ हेमवती पांडे श्रमिक हुए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad