आयारपाटा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

नैनीताल। सभासद मनोज जगाती के प्रयासों और बीडी पांडे जिला अस्पताल के सहयोग से आयारपाटा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में क्षेत्र के साथ ही आसपास के वार्डों से पहुंचे 40 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लोगों की निशुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और खानपान व जीवनशैली के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। सभासद मनोज जगाती ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित कराने के प्रयास किए जाएंगे। शिविर में डॉ. गौरव सुंदरीयाल, नर्सिंग ऑफिसर नीमा बिष्ट, एएनएम बबिता ऐठानी, एमपीडब्ल्यू त्रिलोक चंद, आशा कार्यकर्ता मुस्कान जोशी और हेमा जोशी ने सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में उत्साह, संगठन के लंबे अनुभव और जनसेवा की पृष्ठभूमि को मिला सम्मान

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad