लगातार हो रही बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

नैनीताल:::: सरोवर नगरी नैनीताल में कल से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिससे शहर की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह ढक गई है। नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन, स्नोव्यू , टिफिन टॉप समेत सभी ऊँचाई वाले इलाको में बर्फबारी हुई हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद नैनिताल में ठंड भी काफी इजाफा हुआ है।

बर्फबारी देखने के लिए दिल्ली, नोएडा गुजरात , हरियाणा समेत आसपास के महानगरों से पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए नैनीताल का रुख कर रहे है। जिससे पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन करोबार से जुड़े लोगों को भी काफी राहत मिली हैं।

बता दें की पिछले दो दिनों से नैनीताल में रुक रुक कर बारिश हो रही थी ।जिससे पर्यटक एक बार फिर वीकेंड पर बर्फबारी की उम्मीद जता रहे थे। रविवार की देर रात्रि से हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह से बर्फबारी शुरू हो चुकी हैं बारापत्थर हिमालय दर्शन और अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों की भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिल रही है ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad