ईद के बाद नैनीताल सैलानियों से गुलजार पर्यटक वाहनों से नैनीताल की यातायात व्यवस्था बिगड़ी नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे हैं वाहन

नैनीताल। ईद के बाद नैनीताल में लगातार सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को भी नैनीताल में सैलानियों का तांता लगा रहा। वहीं रूसी बाईपास में वाहन नहीं रोकने के कारण दिन में कई बार सड़कों में वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। वहीं पुलिस की कमी के चलते सड़कों में कई जगह वाहन पार्क मिले। जिसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बतादें कि ईद के बाद नैनीताल में लगातार सैलानियों की आमद बढ़ रही है। जिसके चलते सुबह से शाम तक नैनीताल के हर पर्यटन स्थल पर पर्यटकों का तांता लग रहा है। इधर शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे।जिसके चलते पूरे दिन मॉलरोड, पंत पार्क, चार्ट बाजार, बड़ा बाजार में पर्यटकों की चहलकदमी चलती रही। वहीं रूसी बाईपास में वाहन नहीं रोकने व श्केेहर में पुलिस की कमी के कारण नैनीताल में पूरे दिन वाहन रेेंग रेंग कर चलते रहे। लेकिन पुलिस ने हर तिराहे व चौराहे में तैनात रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा। वहीं पूरे दिन झील में एक हजार से ज्यादा लोगों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की चहल पहल देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए नज़र आए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर के सभी पार्किंग स्थल भरे रहे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चिड़ियाघर में 2158, वाटर फॉल में 922, केव गार्डन में 600, बॉटनीकल गार्डन में 330 व रोप वे में 1063 सैलानियों ने आवाजाही की। वहीं आज शनिवार को वीकेंड के मौके पर हजारों सैलानियों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement