अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया।

नैनीताल । हल्द्वानी । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को हल्द्वानी विकासखण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। जीजीआईसी चोरगलिया में कक्षा कक्षो में जाकर बच्चों से बिषय आधारित सवाल जवाब किए। बच्चों ने बेबाक उत्तर दिये। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की बैठक आहूत कर उन्हें कई गुरु मंत्र दिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अपर निदेशक ने कहा जीजीआईसी में इस शैक्षणिक सत्र में 189 बच्चे पंजीकृत हैं। इस वर्ष विधालय मे छात्र संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने विधालय के शिक्षण अधिगम स्तर की सराहना की। उन्होंने विधालय की प्रधानाचार्य तनुजा जोशी द्वारा विधालय हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा प्रत्येक शिक्षक पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। विधालय में शिक्षकों के दो पद रिक्त हैं उनके स्थान पर अतिथि शिक्षक नियुक्त किया गया है। ए डी ने जीजीआईसी किशनपुर को भी देखा विधालय में पठन-पाठन का जायजा लिया। प्रभारी प्रधानाचार्य कुसुमलता वर्मा ने विधालय की समस्याओं से अवगत कराया। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अवैध एवं अपंजीकृत क्लीनिकों के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग सख्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad