राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में चाणक्य पीजी कॉलेज, रुद्रपुर ने लहराया परचम


सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की 21वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 में चाणक्य पीजी कॉलेज, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ क्रियान्वयन।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड की मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी थीं। गरिमामय अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ाया।
प्रतियोगिता में चाणक्य पीजी कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।साथ ही सर्वश्रेष्ठ वक्ता भी छात्रा शांभवी सिंह औरअर्जुन प्रताप सिंह रहे
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों में उत्साह एवं गौरव की भावना दिखाई दी।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर चाणक्य पीजी कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। कॉलेज चेयरमेन एस.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक रविंद्र सिंह बिष्ट एवं प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल ने आयोजित की "अभिव्यक्ति" अंतर्विद्यालय हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad