सरोवर नगरी स्थित राज भवन के 125 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे

नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित ऐतिहासिक राजभवन का 125 वर्ष पूरे होने पर आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर के इतिहासकार व ताल चैनल के निर्देशक दीपक बिष्ट दीपू ने बताया कि राज भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर एक केक काटा जाएगा। उन्होंने बताया व पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियो में जुटे हुए हैं। दीपक बिष्ट ने बताया विधायक सरिता आर्या तथा अन्य अतिथियों द्वारा केक काटा जाएगा।इसके अतिरिक्त नगर के निर्धन बच्चो को गिफ्ट आइटम भी दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के शोध छात्र का डॉ तनय बर्मन का चयन भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय न्यू दिल्ली के एन एम एच पी एम यू में साइंटिस्फिक के कंसल्टेंट 2 पद पर चयन हुआ है

इतिहासकार दीपक बिष्ट ने बताया कि राजभवन की नींव 27 अप्रैल 1897 में रखी गई थी। तीन वर्ष बाद 1900 में यह इमारत बनकर तैयार हुई। राजभवन को तैयार करने में सर एंथेनी पैट्रिक नैनीताल में ब्रिटिशकाल से ही राजभवन में राज्यपाल का प्रवास रहता था। पहली बार 1862 में यहां राजभवन स्थापित करने के प्रयास किए गए। अंग्रेजों ने मैकडोनल की विशेष भूमिका रही। भारत की राजधानी दिल्ली तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला तय की। आगरा और अवध की राजधानी लखनऊ तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी नैनीताल बनाई गई। नैनीताल में राजभवन पहली बार वर्ष 1862 में रैमजे परिसर में स्थापित किया गया था। श्री बिष्ट ने बताया कि उसके बाद यहां स्थित राज भवन को हर वर्ष सैलानी आते हैं। उन्होंने बताया राज भवन स्थित गोल्फ कोर्स की अलग ही एक पहचान है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से मिले कमेटी के पदाधिकारी

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad