वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को मानसिक विकास के तहत उभारने व नशे से दूर रखने पर जोर दिया जाए – डॉ० बिष्ट

नैनीताल l ग्लोबल एकेडमी अलचौना मैं वार्षिकोत्सव समारोह आयोजन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ० हरीश सिंह बिष्ट जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया विद्यालय के नन्हे मुन्ने बचो ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत देशभक्ति गीत वह कुमाऊनी गीतों का शानदार प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई विद्यालय के निदेशक लोकेश तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों वह अतिथियों के सामने पड़ी उनका कहना है कि वह इस विद्यालय को शहर से भी सुंदर विद्यालय बनाएंगे डॉ हरीश बिष्ट ने समस्त विद्यालय परिवार,ग्रामीणों व अभिभावकों को वार्षिकोत्सव एव बचो की संख्या व हर स्तर बड़ने की शुभकामनाएं देते हुए अभिवाहको व अध्यापकों से अपने बच्चों को अनावश्यक शिक्षा का बोझ ना डालें बच्चो को उनकी रूचि व मानसिक विकास के अनुसार उभारने का काम करे व विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की साथ ही अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए अभिभावकों से अपील की व बालिका शिक्षा पर जोर दिया साथ ही विद्यालय तक पैदल मार्ग के लिए इंटर लॉकिंग मार्ग बनाने की घोषणा की विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को विद्यालय की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट किए साथ ही विद्यालय परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्य, राधा कुल्याल, पूरन भट्ट, पवन बेलवाल खिमराम, प्रेम कुल्याल,पूर्व प्रधान हेमा, सुनीता पांडे, संजय कुमार, शरद पाण्डे, नवीन क्वीरा, हरीश पांडे,दुर्गादत्त पलड़िया आदि लोग उपस्थित रहे











