प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड की आपात बैठक देहरादून स्थित जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई

नैनीताल l प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
उत्तराखंड की आपात बैठक गुरुवार को देहरादून स्थित जिला पंचायत सभागार में संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये संघ के समस्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने
जिलों केगुरुजनों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में जूनियर हाईस्कूलों में तैनात बीएड तथा बीटीसी शिक्षकों को एलटी कैडर में समायोजन पर सभी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई। बैठक में
संघ के नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जोशी ने जिले में मध्य सत्र में किए जा रहे गुरुजनों के समायोजन का विरोध किया तथा कनिष्ठ और
वरिष्ठ गुरुजनों के वेतन विसंगति प्रकरण व चयन प्रोन्नत वेतन के अवशेष देयक भुगतान वित्त नियंत्रक से स्वीकृति न होने पर रोष जताया। जोशी ने
मामले में प्रांत से शीघ्र बजट स्वीकृति दिलाने तथा जिले में जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पदों में पदोन्नति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में रुद्रप्रयाग जिले के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पंवार द्वारा समग्र
शिक्षा के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद सृजित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाये की पुरजोर मांग उठाई वहीं जिला टिहरी के संघ के जिला
महामंत्री मुनेंद्र राणा द्वारा जूनियर हाईस्कूलों में तैनात
प्रधानाध्यापकों की अगली पदोन्नति की मांग को उठाया। इसके साथ ही जिला अल्मोड़ा के मंत्री युगल मठपाल ने 17140 रुपएं वेतनमान प्राप्त गुरुजनों
से अल्मोडा जिले के कुछ विकासखंडो में वसूली की जा रही है जबकि यह प्रकरण वर्तमान में उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। 5-चमोली जिले के महामंत्री द्वारा एस एन खातों में आ रही तकनीकी अडचनों
को सदन में रखा। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत
करते हुए कार्यकारिणी को आश्वस्त किया गया कि उक्त समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु वह प्रयासरत हैं और वह शुक्रवार (आज) अपने एक प्रतिनिधिमंडल
के साथ सभी समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशालय में विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु मिलेंगे। बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों से आए पदाधिकारी व प्रदेश की कार्यकारिणीके समस्त सदस्य महामंत्री ठाकुर सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर सिंह
राणा, कोषाध्यक्ष किशोर सजवाण, प्रांतीय प्रवक्ता विपिन मेहता समेत अशोक कुमार जोशी, युगल मठपाल, भगत सिंह, पवन सैनी, रमेश देव, रमेश जोशी,
जगमोहन सिह बिष्ट, प्रकाश आर्या, उमेश चौहान, सूरज मंदरवाल आदि पदाधिकारी
मौजूद रहे।











