अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

नैनीताल l केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि उत्पादन समिति सभागार सितारगंज मैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरजीत कटवाल अध्यक्ष मंडी परिषद सितारगंज एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन राय सदस्य बाल आयोग मंजू लता यादव सीडीपी के द्वारा सरस्वती मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में विभाग के पंजीकृत दल परिवर्तन सेवा समिति खटीमा के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह के मध्य भाषण प्रश्नोत्तर परिचर्चागोष्ठी स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वनिर्मित उत्पादकों का स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री अमरजीत पटवाल अध्यक्ष मंडी परिषद द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर दर्शाए गए जनहित की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर जनउपयोगी बताया, साथ ही
इस तरह के कार्यक्रमों में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया । इसीकार्यक्रम का संबोधन करते हुए बीएस नेगी द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई . कार्यक्रम में डा मंजू लता यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गौरा देवी एवं सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने में देश के युवाओं को अपने योगदान देने का आह्वान किया । कार्यक्रम में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी के विजय प्रतिभागियों को कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन राय सदस्य बाल आयोग द्वारा सम्मानित किया गया ।