बारिश से मल्लीताल के डीएसए, बाल्मीकि पार्क और चिल्ड्रन पार्क में जलभराव, जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल


नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीताल के मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान, बाल्मीकि पार्क और चिल्ड्रन पार्क में एक बार फिर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हर वर्ष बरसात में होने वाली इस समस्या के दोहराने पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

ऑरेंज अलर्ट के चलते बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने एक बार फ़िर शहर में जल निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। बारिश के बाद मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान, बाल्मीकि पार्क और चिल्ड्रन पार्क पानी से लबालब हो गए। पार्कों और मैदान में जलभराव होने से लोग कई सवाल उठाने लगे हैं। वहीं बच्चों और सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सोपा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। पिछले कई वर्षों से बारिश के दौरान इन स्थानों पर जलभराव होता रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। लोगों का आरोप है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की समुचित सफाई, जल निकासी व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि जल निकासी व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर वर्ष बरसात में लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि मानसून से पहले प्रशासन द्वारा तैयारियों के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही अच्छी बारिश में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल जलमग्न हो जाना उन दावों की पोल खोल देता है। नागरिकों ने संबंधित विभागों से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मध्यस्थता से समाधान - Mediation 3.0" अभियान 31 दिसंबर तक तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad