नगर पालिका सभागार में कर निर्धारण की बैठक में दर्जनों मामलो का निस्तारण किया गया

नैनीताल। पालिका सभागार में सोमवार को कर निर्धारण कमेटी के अध्यक्ष सभासद मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें कमेटी द्वारा लगभग सभी मामलों पर सुनवाई की गई। कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को बैठक के दौरान कुल 50 दाखिल खारिज के मामलों का निस्तारण कर दिया गया जबकि 85 मामलों में सुनवाई हुई और 10 मम्मले स्थगित कर दिए गए। इस दौरान सभासद प्रेमा अधिकारी,निर्मला चंद्रा,रेखा आर्य,कैलाश रौतेला,मनोज साह जगाती,सपना बिष्ट,भगवत सिंह रावत समेत कार्यालय अधीक्षक शिव राज सिंह नेगी के अलावा दीप राज आदि मौजूद रहे।












