राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को भीमताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल l राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद नैनीताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की जनपद स्तरीय ई-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में आरंभ किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनसी तिवारी द्वारा किया गया। जनपद स्तरीय प्रशिक्षक डॉ अनंता ठुलघरिया द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत समस्त गर्भवती महिलाओं की एक बार जांच चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से अवश्य की जानी चाहिए। ऐसी महिलाएं जो कि हाई रिस्क की श्रेणी में आती हैं उन्हें तीन बार पी एम एस एम ए क्लीनिक में आवश्यक रूप से जांच करवानी चाहिए। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि मातृ मृत्यु कम करने के लिए इस अभियान के माध्यम से समस्त गर्भवती महिलाओं की जांच क्लीनिक के माध्यम से की जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं हेतु प्रोत्साहन राशि का भी निर्धारण किया गया है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि समस्त गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किया जाना आवश्यक है। समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं ए एन एम , सी एच ओ द्वारा जटिल समस्या वाली गर्भवती महिलाओं की समय से स्क्रीनिंग एवं लाइन लिस्टिंग आवश्यक रूप से की जाए।
प्रशिक्षण का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ एनसी तिवारी, डॉक्टर अनंता ठुल्घरिया , मदन मेहरा, बी एस कडा कोटी, देवेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट समेत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad