बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर दिल्ली की टीम चैंपियन बनी

नैनीताल l नैनीताल में चल रही एलीट वीमेन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऊत्तराखण्ड की निकिता चंद और कर्णिका ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिल्ली की टीम ने प्राप्त किया मैदान में बने बॉक्सिंग रिंग में फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें, लाइट फ्लाई वेट कैटेगिरी में ऊत्तराखण्ड की कर्णिका कठैत ने हरियाणा की सुनैना को हराया। फ्लाई वेट में हरियाणा की मीनाक्षी ने राजस्था की कनुप्रिया को हराया, बैंटम वेट में हरियाणा की सोनिका ने यू.पी.की संजना को मात दी, फैदर वेट में सी.आई.एस.एफ.की रेखा ने हरियाणा की मोनिका को हराया, लाइट वेट में ऊत्तराखण्ड की निकिता ने दिल्ली की ज्योति को मात दी। वेल्टर वेट में दिल्ली की तानवी कौशनल ने सी.आई.एस.एफ.की मोनिका को पराजित किया। लाइट मिडिल वेट में सी.आई.एस.एफ.की रेणुका ने दिल्ली की तानिया चौहान को हराया, मिडिल वेट में दिल्ली की गार्गी तोमर ने यू.पी.की हर्षिखा राणा को पराजित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली अंतराष्ट्रीय बॉक्सर राजस्था की खुशी पूनिया, सी.आई.एस.एफ.की जॉनी और ऊत्तराखण्ड कि निकिता चंद के अलावा अन्य राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। अच्छे प्रदर्शन के लिए कर्णिका कठैत को बेस्ट उभरता बॉक्सर, लद्दाख की आयशा बानो को बेस्ट चैलेंजिंग बॉक्सर दिया गया जबकि चैंपियनशिप ट्रॉफी दिल्ली को प्रदान की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिल्ली, द्वितीय स्थान हरियाणा और तृतीय स्थान सी.आई.एस.एफ.ने जीता।
इस अवसर पर पूर्व सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, हाईकोर्ट के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ लिटिगेशन जे.के.लखेड़ा, पूर्व अंतराष्ट्रीय धावक सुरेश पाण्डे, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, यू.एस.नगर की जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग, राशिद खान, डी.के. शर्मा, प्रदीप जेठी, आलोक साह, आलोक चौधरी, दिग्विजय साह, कुंदन बिष्ट, रवि टंडन, हरीश राणा, सुंदर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में उत्साह, संगठन के लंबे अनुभव और जनसेवा की पृष्ठभूमि को मिला सम्मान

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad