झील पार व गैलेक्सी ब्लू डायमंड का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
नैनीताल l डीएसए मैदान में डीएसए नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित,
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एन.के. आर्या स्मृति क्रिकेट कप 2023 में शुक्रवार को प्रतियोगिता के दो प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए।
पहला मैच झील पार और न्यू चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। जिसमें झील पार ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए झील पार ने निर्धारित 20 ओवरों में 162 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में न्यू चैलेंजर्स 141 रन ही बना सकी दूसरा मैच गैलेक्सी ब्लू डायमंड और रॉयल स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। जिसमें गैलेक्सी ब्लू डायमंड ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गैलेक्सी ब्लू डायमंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 163 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में रॉयल स्ट्राइकर की टीम 82 रनों पर सिमट गई। विजेता टीमों ने अपने अपने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान अंपायर जगन चौधरी, मोहम्मद वसीम, अर्जुन बिष्ट और स्कोरर गोपाल गैड़ा रहे प्रतियोगिता के दौरान आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित आर्या, मोहित साह, आंनद बिष्ट, अजय साह, दीपक मटियाली, प्रहलाद रावत, हरीश सिंह राणा मौजूद रहे।











