अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा गो अष्टमी के पर्व पर गो पूजा अर्चना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की जानकारी दी

देहरादून I अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा गो अष्टमी के पर्व पर गो पूजा अर्चना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की जानकारी दी l महासभा के समस्त ब्राह्मण और जनमानस रायपुर गौशाला में सुबह 9 बजे एकत्र होकर गोपाष्टमी के पावन पर्व में महासभा द्वारा गायों का पूजन/अर्चन, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणबाला शर्मा, प्रदेश महासचिव उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, प्रदेश महिला महासचिव प्रतिमा शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा ने महासभा के अन्य पदाधिकारियो सहित पूजा अर्चना की
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित सहित कार्यक्रम में उपस्थित श्रीराम सेना के एवं बीडीसी मेम्बर श्रीमती कविता सकलानी एवं उपस्थित क्षेत्रवासियो का स्वागत करते हुए कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवता वास करते है, हमें नित्य गौ वंदना करनी चाहिये और उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गोपाष्टमी में को की पूजा करना और गौ सेवा करना अति महत्व है और हमारी संस्कृति कहती है कि हमें गौ माता की रक्षा देख रेख करते हुए अपने को समर्पित करना चाहिए प्रत्येक जनमानस को गाय की सेवा के लिए अपना अमूल्य समय में से कुछ समय गौ सेवा में समर्पण करना अत्यंत आवश्यक है गोपाष्टमी की कथा में बड़ी महत्वता बताई गई है, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि गोपाष्टी की समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गायों के वर्धन के लिये,
सनातन धर्मानुसार सहयोग करना चाहिये, जिससे दुध न देनें वाली, निर्बल एवं विकलांग गायो और बछडो आदि का लालन पालन हो सके। प्रदेश महासचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पर्व पर संकल्प लेने के लिये आग्रह किया कि परमपराओ के तहत प्रत्येक हिंदू परिवार को अपनी पाकशाला में पहली रोटी गाय के लिये अनिवार्य रुप से निकाल कर गो माता को निवेदित करनी चाहिये। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज शर्मा, महिला कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, कार्यालय मंत्री उमेश जिंदल, श्री राम सेवा अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा उपाध्यक्ष अमन छेत्री, अनिता शर्मा, विभा गौड, शिवानी शर्मा, अर्चना शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, ज्वाला शर्मा एवं विजय ममगाई, विभा गॉड, पूजा, सुरेंद्र छेत्री, सनी भास्कर, सुरेंद्र राणा, अमित कपूर, दुर्गा उपाध्याय ने अपनी भागीदारी निभाई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad