मरीजों के साथ धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

नैनीताल l घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार। संस्था के बच्चों द्वारा दीप जलाकर मरीजों को टीका लगाया और मिठाई खिलाकर त्योहार मान्य गया। संस्था विगत 8 वर्षों से मरीजों के साथ जिला अस्पताल में यह त्योहार मना रही है। संस्था अध्यक्ष ने कहा की मरीज ऐसे वक्त में अपने घर से दूर त्योहार नहीं माना पाते तो संस्था द्वारा उनके साथ त्योहार मनाया जाता है। उन्हें अकेले होने का एहसास भी कम होता है और उनके चेहरे पर खुशियां भी आ जाती हैं। उन्होंने कहा संस्था लगातार ऐसे प्रयास करती रहेगी। कार्यकर्म में संस्था की चंद्र भट्ट और बच्चों ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement