नगर के तल्लीताल स्थित गौ मुख धारा कृष्णापुर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग, क्षेत्र के सभासद कैलाश रौतेला ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

नैनीताल l नगर के तल्लीताल स्थित ब्रिटिश कालीन गौ मुख धारा कृष्णापुर बदहाल पड़ा हुआ है l पिछले 15 सालो से यहां का कोई सौंदर्यीकरण नहीं हुआ जिसके चलते यह बदहाल पड़ा हुआ है l इसी समस्या को लेकर कृष्णापुर वार्ड के सभासद कैलाश रौतेला ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा l श्री रौतेला ने जिलाधिकारी को बताया कि कृष्णापुर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों में यहां से पानी सप्लाई होता है लेकिन वर्तमान में यह बदहाल पड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मल्लीताल बाजार व तल्लीताल बाजार का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है उसी तरह यहां का भी सौंदर्यीकरण करने की कृपा करें l जिलाधिकारी ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुई जल संस्थान के अधिकारियों से इसे शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए l जिलाधिकारी को पत्र सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, अरविंद पड़ियार, दया किशन , गोपाल रावत,मोहन नेगी भगवत रावत,मनोज जोशी आदि शामिल थे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड के जंगल में कचरे का अंबार, क्लीन नैनीताल ने हटाया 150 किलो से अधिक कचरा।पुराने जूते-चप्पल, स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़े और प्लास्टिक कचरे से पटा मिला वन क्षेत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad