ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ली

नैनीताल l विकास खंड भीमताल में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट के दिशा निर्देशन में मनरेगा राज्य वित्त 15वा वित्त व अन्य विकास कार्यों को लेकर अधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की गई ब्लाक प्रमुख ने कहां की विकास के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा l उन्होने विभाग वार 15वा वित्त विधायक निधि एवम मनरेगा को लेकर गहन मंथन किया गया ब्लैक प्रमुख ने कहा कि वह कार्य की गुणवत्ता को क्षेत्र में जाकर पारखी दृष्टि से देखेगे उन्होने कहा जनप्रतिनिधी व अधिकारी आपसी सामंजस्य से विकास कार्यों को धरातल में क्रियान्वित करें उन्होंने कहा कि वह विकास की नूतन वर्ष में एक नई गाथा लिखेंगे जोकि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत होगी इस दौरान खंड विकास अधिकारी खीमानंद शर्मा, महेश्वर सिंह अधिकारी, कैलाश गिरि गोस्वामी, हेमा आर्य, धर्मेन्द्र रावत, महेश भण्डारी, धर्मेन्द्र शर्मा, नवीन क्वीरा, विपिन जंतवाल कामलेस आर्य, मनोज चनियाल,अमित कुमार, मंजू पलडिया, अनिता देवी, दुर्गा दत्त पलड़िया उपस्थित रहे l











