विधायक सरिता आर्या के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

नैनीताल l भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मोहित लाल साह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्या के जन्मदिन पर नगर के बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए l फल वितरित करने वालों में युवा मोर्चा के जिला मंत्री मोहित लाल साह, बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. महिमन सिंह दुग्ताल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, अरुण कुमार, आयुष भंडारी, आशु उपाध्याय, पारस मेहरा, आदि शामिल थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











