भाई के स्वास्थ्य की कामना को बाबा नीम करोली मंदिर पहुंचे सांसद वह भोजपुरी कलाकार रवि किशन

नैनीताल। बीजेपी के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन बुधवार को अपने परिवार के साथ बाबा नीम करौली के धाम कैंची दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा की उनका नैनीताल पहली बार आना बाबा नीम करौली के बुलावे पर ही हो पाया हैं। उन्होंने कहा की उन्होंने हमेशा बाबा की महिमा के बारे में सुना था लेकिन उनका कभी आना नहीं हो पाया, लेकिन आज अचानक बाबा के बुलावे के बाद वह कैंची धाम पहुंचे और यहां आकर उनका मन बेहद खुश हो गया।
उन्होंने कहा की सच में बाबा का धाम आस्था का एक ऐसा केन्द्र हैं जहां आकर मन बेहद शांत हो जाता है। कहा की ये बाबा की ही महिमा है की आज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी फॉर्म पर वापस लौटे है और आज अचानक बाबा के ने उन्हें अपने दर पर बुलाया बाबा के दर्शन करने से उनके मन को बेहद शांति मिली।

भाई के स्वास्थ्य की कामना……
बाबा नीम करौली महाराज के धाम कैंची पहुंच सांसद रवि किशन ने अपने भाई के स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया की उनके भाई बीमार है और आज उन्होंने अपने परिवार जनों के साथ बाबा के दर पर आकर भाई के स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर

बाबा के भक्तों में शामिल है कई नामी गिरामी हस्तियां……
बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों में कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल हैं। जिसमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का नाम भी आता है। कहते हैं कि ये दोनों तब बाबा के बनाए इस धाम में आए थे, जब उनकी जिंदगी आम आदमी की तरह मुश्किलों के घिरी थी। वही प्रसिद्ध लेखक रिचर्ड अल्परट ने भी अपनी किताब ‘मिरेकल ऑफ लव’ में भी नीम करोली बाबा का जिक्र किया है। जिसमें उनके द्वारा किये गए चमत्कारों के बारे में भी बताया गया है। माना जाता है कि कैंची धाम में बाबा के चमत्कार आज भी होते हैं।
इसके साथ ही हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, क्रिकेटर विराट कोहली जैसी कई हस्तियां बाबा के भक्तों में शामिल हैं। ये लोग भी कैंची धाम आश्रम आकर बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं।

वहीं इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए सांसद रवि किशन ने कहा की पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह सत्य पर हैं की जो इतने सालों में उनकी सरकार नहीं कर पाई वह मोदी राज में आठ सालों में ही हो गया। पीएम मोदी ने देश को पूरी तरह बदल दिया हैं। इससे राहुल गांधी बेहद खुश है और प्रसन्नता के चलते वह यात्रा पर निकल पड़े हैं। वहीं महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में महंगाई की मार नहीं है बल्कि जनता मोदी सरकार से प्रसन्न है क्योंकि जनता का पैसा जनता के पास ही जा रहा है मोदी राज में कोई भी स्कैम नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा की 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

फिल्मों के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने पर उन्होंने बोला की सीएम योगी द्वारा दिए गए सुनील शेट्टी की अपील की जब से काफी हद तक हेट ट्रेंड कम हुआ हैं। उन्होंने कहा की बॉलीवुड को लगता था कि भाजपा हेट फैला रही है, लेकिन सीएम योगी के जवाब के बाद ह बॉलीवुड की सभी भ्रांतियां दूर हो गई। उन्होंने कहा सिनेमा ऐसा होना चाहिए जो किसी भी धर्म के खिलाफ ना हो और न ही किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करें। उन्होंने कहा की मेकर्स को बिना किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाए लोगों का मनोरंजन करना चाहिए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad