बारिश के दौरान ओवर टेक करने के चलते पाइंस में हादसा होने से बचा

नैनीताल l भारी बारिश के दौरान ओवर टेक करने के चलते तल्लीताल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया मोके पर पहुची पुलिस ने दोनों का समझौता कराते हुए उन्हें छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नगर के पाइंस क्षेत्र में भारी बारिश व कोहरे के बीच शेरवानी हिलटॉप निवासी रमेश राम के नाम रजिस्टर कर को उनका बेटा विशाल चलकर अपनी बहन को भवली छोड़ने जा रहे थे इस बीच तेज रफ्तार में कैंची मंदिर से दर्शन कर नैनीताल की तरफ आ रहे फरुखाबाद यूपी के 6 दोस्त अपनी कार संख्या यूपी 76 एएम 4271 ने यूके 04 एक्स 5944 को सामने से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के दूसरी तरफ जाकर रुक गई वार्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया की यूपी के पर्यटको ने अपनी गलती मानते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई शेरवानी निवासी युवक की कार को ठीक कराने की बात कही ओर दुबारा ऐसे गाड़ी न चलने की बात कही।जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व  परिवहन एवं खाद्य मंत्री सुरेश चंद्र आर्य तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीना आर्य ने नैनीताल विधान सभा सीट से दावेदारी जताई है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad