प्राथमिक स्कूल में होली पर बच्चों ने चित्र बनाकर अपने भाव प्रकट किये


नैनीताल l राजकीय प्राथमिक विद्यालय- इंदिरा कॉलोनी, चुख्खूवाला, देहरादून में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के संस्थापक अध्यक्ष- स्वामी एस. चंद्रा के द्वारा होली के शुभ अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ आयोजित किया गया,
छात्र-छात्राओं को होली के त्यौहार को मनाने तथा उससे संबंधित जानकारियों को बताया गया तथा महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका सुश्री ललिता नौटियाल अध्यापिका एवं भोजन माता श्रीमती रिंकी देवी एवं श्रीमती मिथलेश मोगा को पुष्प देकर सम्मानित किया, होली होलिका दहन एवं होली से संबंधित जानकारियां बच्चों को दी गई तथा बच्चों के द्वारा होली त्यौहार पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चों ने अपने-अपने भावों को प्रकट करते हुए होली से सम्बंधित चित्र बनाएं तथा होली पर बच्चों ने अपने अपने स्तर पर कैसे त्यौहार मनाते हैं वह भावनाएं प्रकट की जिसमें मुख्यतः निहारिका कक्षा 4 सुहाना कक्षा 5 सोनी टांग तक कक्षा 4 आदि ने अपनी बात रखी,
इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा बच्चों को रंग लगाकर होली मनाने के तरीके समझाइए की होली के रंग का चयन कैसे करें चेहरे को बचाएं, त्वचा रोग से बचने के उपाय सिखाए गए, इस अवसर पर अध्यापिका सुश्री सुश्री ललिता नौटियाल, भोजन माता श्रीमती मिथलेश मोगा एवं श्रीमती रिंकी देवी उपस्थित रहे I