प्रयोगाक संस्था के कलाकारों ने जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

नैनीताल l भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन के अवसर पर नैनीताल में प्रयोगाक नैनीताल द्वारा जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। नुक्कड़ नाटक भोटिया मार्केट नैना देवी मंदिर के समीप आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक निर्देशन उमेश कांडपाल द्वारा किया गया है।नाटक के माध्यम से कहा गया है कि स्वच्छता का परिणाम कभी भी सकारात्मक होता है । हम पर्यटक नगरी को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें चिप्स या टॉफी गुटके के रैपर इधर उधर ना फैलाएं। नाटक के माध्यम से पर्यटकों से भी अनुरोध किया गया कि पर्यटक नगरी की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष सहयोग प्रदान करें। पर्यटक नगरी को अपने घर जैसा ही समझें। नाटक में मुख्य भूमिका रोहित वर्मा, उमेश कांडपाल, सम्राट पुनीत कांत, मदन मेहरा, चित्रा, लता त्रिपाठी धीरज कुमार, द्वारा दिया गया है।
इस अवसर पर भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान ग्वालियर से डॉक्टर रविंद्र डोगरा उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में आयोजित महा भडारे मैं हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad