एरीज व पहाड़ी बॉयज ने मुकाबले जीते, एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

नैनीताल l डीएसए मैदान में डीएसए एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित, केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एनके आर्या मैमोरियल क्रिकेट कप–2023 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में एरीज व पहाड़ी बॉयज ने मुकाबले जीते l मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड सरकार ऋतु खंडूरी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं की। नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, नगर अध्यक्ष भाजपा आनन्द बिष्ट मोहित लाल साह विश्व केतु दीवान रौतेला मंजू रौतेला ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
बुधवार को प्रतियोगिता के दो नाक आउट मुकाबले खेले गए। पहला मैच पत्रकार इलेवन और एरीज के मध्य खेला गया। पत्रकार इलेवन ने 17 ओवर में 131रन का लक्ष्य दिया। जिसे एरीज ने एक विकेट खोकर जीत लिया। पत्रकार इलेवन के लिए वीरेंद्र ने 40, बबलू ने 19 रन बनाए और दीवान ने एक विकेट लिया।
एरीज के लिए अमर ने 82, सौरभ ने 33 रन बनाए और करन एवं जगदीश ने दो– दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

दूसरा मैच शेरवानी बॉयज और पहाड़ी बॉयज के मध्य खेला गया। शेरवानी बॉयज ने 17 ओवर में 131 रन का लक्ष्य दिया जिसे पहाड़ी बॉयज ने 6 विकेट खोकर जीत लिया।
शेरवानी बॉयज के लिए गौतम ने 35, नरेन्द्र ने 27 रन बनाए। नरेन्द्र और नीरज ने एक–एक विकेट लिए।
पहाड़ी बॉयज के लिए पान सिंह ने 51, दर्शन ने 19रन बनाए। यशपाल ने 4 और सूरज ने 3 विकेट लिए।
इस दौरान अंपायर गोपाल गैड़ा, मनीष बिष्ट, हिमांशु पाठक, मुहम्मद आदिल, धीरज पांडे रहे।
आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, अविनाश उपाध्याय हरीश सिंह राणा, मोहित साह, प्रमोद कुमार, अभिषेक कुमार, करन सती एवं रोहित भाटिया मौजूद रहे। संचालन अनिल नेगी ने किया।