देश के पत्रकारों के सबसे बड़े पत्रकार संगठन एनयूजे (आई) उत्तराखंड की नैनीताल कार्यकारणी की घोषणा

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने नगर कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। अध्यक्ष गौरव जोशी ने बताया की शहर महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी को बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश सागर व उपाध्यक्ष अमित पड़लिया भीमताल, सुरेश कांडपाल और प्रदीप कुमार (धारी) को मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त सचिव कैलाश नेगी (गरमपानी), संगठन मंत्री मुनिब उर रहमान, उप सचिव नीरज जोशी (भवाली) और कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल को नियुक्त किया गया है। संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र पांडेय ‘रवि’ को बनाया गया है। साथ ही कैलाश जोशी, कांता पाल, नीरज तिवारी, इंद्र सिंह नेगी, तनुज पांडे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। कार्यकारिणी बनने पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी, कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन ‘फ़ौजी’, जिला महासचिव राजू पांडेय, सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, और उम्मीद जताई है कि वह संगठन हित में अपना योगदान देंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad