भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की एक अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक गांव चलो अभियान की महत्वपूर्ण कार्यशाला राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में हुई

नैनीताल lभारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की एक अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक गांव चलो अभियान की महत्वपूर्ण कार्यशाला राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब, में हुई l
इस कार्यशाला में गांव चलो अभियान* के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ढैला तथा मंडल नैनीताल के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहें l
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट द्वारा की गई तथा संचालन मण्डल महामंत्री मोहित लाल साह तथा मोहन सिंह नेगी द्वारा किया गया
बैठक में प्रवासी कार्यकर्त्ता,मंडल के पधाधिकारी, मोर्चो के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्रो के संयोजक तथा प्रभारी, बूथ अध्यक्ष(ग्राम/बूथ संयोजक),मंडल में निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधि गण व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें कार्यशाला में जिला संयोजक श्री देवेंद्र ढैला जी द्वारा गांव चलो अभियान के बारे में विस्तार से सभी बूथ प्रवासियों को बताया गया, मण्डल प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा कार्यशाला में उपस्थित लोगों का वृत लिया गया..
गांव चलो अभियान मण्डल के सभी प्रत्येक बूथों में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमे प्रत्येक बूथ प्रवासी व बूथ अध्यक्षों के माध्यम से केंद्र एवम प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा व योजनाओं के बारे में जनता को बताया जायेगा,जिससे जनता उन योजनाओं का लाभ ले सके…बूथ में निवासरत सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप और सरल एप डाउनलोड करवाना अनिवार्य है l बैठक में गांव चलो अभियान के मंडल संयोजक लाल सिंह बिष्ट, सह संयोजक हेम चन्द्र बहुखंडी, नंदन सिंह बिष्ट समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे l


