तृतीय कैलाश सिंह बिष्ट स्मृति बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आज से शुरू होगी

नैनीताल। डीएसए द्वारा आज फ्लैट्स मैदान में तृतीय कैलाश सिंह बिष्ट स्मृति बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता आज शाम फ्लैट्स में 3 बजे से शुरू होगी। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न स्कूलों की 7 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया भारतीय शाहिद सैनिक स्कूल व ऑल सेंट्स कॉलेज की 2-2, आचार्य नरेंद्र देव, सनवाल स्कूल व सेंट मैरी कॉलेज की 1-1 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया प्रतियोगिता का फाइनल 9 सितंबर को खेला जाएगा। उन्होंने बताया प्रतियोगिता का आयोजन इसीलिए किया जा रहा है ताकि बालिकाओं को एक मंच मिलने के साथ ही उन्हें बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध हो सके। डीएसए की हमेशा यही पहल भविष्य में भी जिला कीड़ा संघ द्वारा बालिकाओं के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 775वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad