अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया वुमैंस कॉन्फ्रेंस ने पूर्व प्रधानाचार्य को सम्मानित किया

नैनीताल l मंगलवार को भवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया वुमैंस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य समाजसेवी रम्भा साह को शाल पहनाकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी परिवार से सम्मानिता लक्ष्मी नेगी, एवं पूर्व प्रधानाचार्य, मिथिलेश बेलवाल जी को ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस की सभी पदाधिकारियों ने शॉल उड़ाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, हनुमान चालीसा का पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान खष्टी बिष्ट ने महिला दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रम्भा साह एवं मिथिलेश बेलवाल ने सभी मातृ शक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आज दुनिया की आधी आबादी को जो अधिकार मिले हैं वह अधिकार लंबी लड़ाई के बाद मिले हैं। आज सरकार भी महिला हितों की बात करती है।
लेकिन आज भी दूरदराज गांव में महिलाओं की स्थिति इतनी बेहतरीन नहीं हो पाई अभी कुछ समय और लगेगा। इस दौरान महिलाओं ने फाग की मस्ती में सवार होकर होली गायन में नृत्य कर झूम उठी।
सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। आज महिलाओं ने संगठित होकर रहने का संकल्प लिया।
दुनिया की आधी आबादी ने आज महिला दिवस के उपलक्ष में संगठन में शक्ति है सारी दुनिया झुकती है । जैसे नारों से अपनी आवाज बुलंद की।
महिलाओं ने सुंदर कविताएं सुनाई।
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया वुमन कांफ्रेंस के सचिव ज्योति साह ने किया। अंत में कांफ्रेंस के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान रंभा शाह जी, मिथिलेश बेलवाल जी लक्ष्मी नेगी जी, पुष्पा बिष्ट,, दीपा रावत, जानकी आर्य, रमा जोशी, रेनू आर्य, कुशम, सीमा शाह सीमा सिंह धनी दुमका, नीमा पन्त, गीता बिष्ट, रिंकी , कोमल शाह आदि लोग उपस्थित थे l











