जिले में नए साल पर सात करोड़ से अधिक की शराब पी गए पियक्कड़
नैनीताल l जिले में नए साल पर 7 करोड़ से अधिक की शराब पी गए पियक्कड़ l नगर समेत जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पहुंचे पर्यटकों ने जमकर सैर सपाटा किया। वहीं इस दौरान जमकर जाम भी टकराए। नये साल के जश्न में एक ही दिन में स्थानीय और पर्यटक करीब साढ़े सात करोड़ की शराब गटग गए। जोकि आबकारी विभाग को जिले से एक माह में होने वाली सेल की एक तिहाई है।
बता दे कि आबकारी विभाग की जिलेभर में 62 देशी व विदेशी मंदिरा की दुकाने है। इसके अलावा करीब सौ बार संचालित किये जा रहे है। जिला आबकारी अधिकारी नाथूराम जोशी ने बताया कि विभाग को इन दुकानों से माह में करीब 23 करोड़ की आमदनी होती है। मगर थर्टी फर्स्ट पर जिले में बंपर सेल रही। हालांकि नैनीताल शहर में कारोबार हल्का रहा, मगर जिले के अन्य क्षेत्रों में काफी अच्छा कारोबार हुआ। बताया कि एक ही रात में करीब साढ़े सात करोड़ की सेल हुई है। जोकि माह भर की सेल का करीब एक तिहाई हिस्सा है।











