अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल एस पी सेमवाल ने सोमवार को रूद्रपुर मुख्यालय के विद्यालयों एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

रूद्रपुर l अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल एस पी सेमवाल ने सोमवार को रूद्रपुर मुख्यालय के विद्यालयों एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया । उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यो को कई दिशा-निर्देश दिए। ए डी ने आ ना झा राजकीय इंटर कालेज में प्रत्येक कक्षा कक्षाओं में जाकर बच्चों से किताबी ज्ञान से सम्बंधित कई प्रश्नों के जवाब सवाल पूछे।इस दौरान उन्होंने विधालय के पुस्तकालय प्रयोगशाला एवं गणित विषय हेतु बनायी गयी प्रयोग शाला को देखा। बच्चों से जानकारी हासिल की। अपर निदेशक ने जीजीआईसी फाजलपुर में जाकर प्रधानाचार्य से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा विधालय में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने डायट खंड शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम–2026 के लिए चयन
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad