आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को संपन्न हुआ

नैनीताल l केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नैनीताल केंद्र, द्वारा कृषि उत्पादन मंडी सभागार सितारगंज में अपना दो दिवसीय कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन किया गया ।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा जी के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्री उदय सिंह राणा जी रहे ।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्री उदय सिंह राणा ,सीडीपीओ डॉ मंजू लता यादव जी वह उमाशंकर जी के द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व दीप जला किया गया। कार्यक्रम में विभाग के पंजीकृत दल परिवर्तन सेवा समिति खटीमा के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया , साथ ही आईसीडीएस की महिलाओं व बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित किए गए। कार्यक्रम मैं विजय प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें विजय प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही कार्यक्रम मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें वक्ता के रूप में डॉक्टर सविता असिस्टेंट प्रोफेसर डिग्री कॉलेज सितारगंज व श्रीमती विनीता शर्मा ने लोगों को विषय के बारे जानकारी दी। जो कार्यक्रम सितारगंज में 12 व 13 जनवरी को आयोजित किया गया था ,जिसका मुख्य आकर्षण विभाग द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी रही ।इस कार्यक्रम में संबोधन करते हुए विभाग के बीएस नेगी द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad