छात्र महासंघ चुनाव के 6 पदों के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए विद्यार्थी परिषद के गौरव मठपाल का निर्विरोध होना तय

नैनीताल l कुमाऊं यूनिवर्सिटी छात्र महासंघ 2022 , से 2023 हेतु सोमवार को विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में नामांकन पत्र बिके तथा नामांकन हुआ नामांकन वापसी के पश्चात 6 पदो के लिए 8 प्रत्याशी है। सोमवार को नामांकन करने वालो में अध्यक्ष पद पर गौरव मठपाल, उपाध्यक्ष पद पर जतिन कुमार ,महिला उपाध्यक्ष पर भावना कांडपाल , सचिव पद पर हिमांशु सिंह एवम अमित चंद्र , संयुक्त सचिव पद पर भास्कर बमेटा एवम दीपक कुमार दास तथा कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष रावत ने नामांकन किया ।सचिव एवम संयुक्त सचिव पद पर दो दो नामांकन है । मतदान मंगलवार को 10 बजे से 12 बजे अपरान्ह तक होगा जिसमें 15 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अपने मत का प्रयोग करेंगे तथा मतगणना के बाद परिणाम एवम शपथ ग्रहण होगा l नामांकन में प्री एल एम जोशी ,प्रो हरीश बिष्ट ,प्रो एल एस लोधियाल ,प्रो नीता बोरा शर्मा ,प्रो ललित तिवारी ,प्रो आर सी जोशी ,प्रो रमेश चंद्र , प्रो युगल जोशी ,डॉक्टर गीता तिवारी ,डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर अशोक कुमार ,डॉक्टर अनिल बिष्ट ,डॉक्टर आशीष तिवारी , डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर लज्जा भट्ट ,डॉक्टर रीना सिंह ,डॉक्टर शशि पांडे ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर विजेंद्र लाल,नवीन जोशी ,आनंद रावत ,राजेंद्र ढैला ,गणेश ,पंकज ,सौरभ,सहित पुलिस एस ओ उत्तम कुमार ,मित्तल आदि नामांकन प्रक्रिया में शामिल रहे ।











