61 लाख से होगा ओखलकांडा ब्लॉक के बसोंटिया पुल का जीर्णोद्धार -मंत्री कैड़ा

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैड़ाखान से खनस्यूं पतलोट मोटर मार्ग पर गाँव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर चमोली के पास बसौटीया पुल जिसमें लोहे पर जंग लगने से पुल कमजोर हो गया था जिसके कारण पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए निरंतर खतरा बन रहा था! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर पुल का!पुन:निर्माण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को देखते हुऐ मोटर पुल के जीर्णोद्धार हेतु शासन से 61लाख रूपयों की धनराशि स्वीकृत करा दिये है जल्दी ही पुल का पुनर निर्माण किया जायेगा! ग्रामीणों के भारी वाहनों को अवागमन मै किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाना नही करना पड़ेगा! ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने आज स्युड़ा, बडेत, भनपोखा, पतलोट, खनश्यू, आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणो की समस्याओं को सुना अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये!

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शारदा संघ, नैनीताल द्वारा आयोजित 56वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
Ad Ad Ad