बाल विद्या मंदिर का ट्रॉफी पर कब्जा

नैनीताल । शारदा संघ, नैनीताल एवं प्रायोजक द नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित 56वीं ऑन-द-स्पॉट बाल चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार, 15 अक्टूबर को सायं 4:30 बजे शारदा संघ सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलसचिव प्रो. रितेश साह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र राणा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों की कला प्रतिभा, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होते हैं।
समारोह में पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय, शारदा संघ के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
स्वागत गीत आर्द्रिका, निर्मल जोशी, हर्षिता गुसाईं, स्तुति जोशी, मुस्कान, द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सितार वादन की प्रस्तुति मयंक सिराला ने दी, जबकि दीपक बिनवाल ने संगत की।
कत्थक नृत्य नीलम तिवाड़ी, अरुमिता साह, दिविशा नेगी, भूमिका बुडलाकोटी, आरुषी आर्या एवं चेतना आर्या द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। अतिथियों ने बच्चों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
इस वर्ष प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल ने शारदा संघ ट्रॉफी प्राप्त की। मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने समान रूप से 9 अंक प्राप्त किए। परन्तु मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के विजेता प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम पुरस्कार इस विद्यालय को दिया गया।
शारदा संघ ट्रॉफी एवं प्रथम पुरस्कार बिष्ट परिवार द्वारा डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट की पत्नी स्वर्गीय मंजू बिष्ट जी की स्मृति में प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार द नैनीताल बैंक ट्रॉफी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को शारदा संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय घनश्याम लाल साह जी की स्मृति में दिया गया। तृतीय पुरस्कार कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक ट्रॉफी, लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल को चाइनीज किचन के प्रोपराइटर श्री मोहित गोयल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय अनिल कुमार गोयल जी की स्मृति में प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों की आयु के अनुसार छह समूह बनाए गए थे। प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. टाइनी टॉट्स समूह (Tiny Tots Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    गुरनाज़ कौर
    वृंदावन पब्लिक स्कूल
    2
    अव्रनील सिंह महरा
    लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल
    3
    अभिजीत
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    4
    वैभवी राय
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    5
    प्रिशी जोशी
    सेंट मैरीज़ कॉलेज
  2. मिनी समूह (Mini Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    अविरल सिंह
    सरस्वती शिशु मंदिर
    2
    लक्ष्य
    सी.आर.एस.टी. (प्राइमरी विंग)
    3
    फैजल
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    4
    निशिका शर्मा
    सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल
    5
    मोक्ष शाह
    वृंदावन पब्लिक स्कूल
  3. सब-जूनियर समूह (Sub-Junior Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    चित्राक्षी मठपाल
    लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल
    2
    वेदांश जोशी
    सेंट जोसेफ कॉलेज
    3
    शिरका अधिकारी
    सेंट मैरीज़ कॉलेज
    4
    प्राची
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    5
    अर्णव बोरा
    सेंट जोसेफ्स कॉलेज
  4. जूनियर समूह (Junior Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    सारा कृष्णानी
    ऑल सेंट्स कॉलेज
    2
    दिव्यांशु पाठक
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    3
    जिया बिष्ट
    सेंट मैरीज़ कॉलेज
    4
    संस्कृति मौलखी
    सेंट मैरीज़ कॉलेज
    5
    जागृति बिष्ट
    विद्यालय का नाम उपलब्ध नहीं
  5. मिडिल समूह (Middle Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    भावेश भट्ट
    सनवाल पब्लिक स्कूल
    2
    वैभवी मेहरा
    सेंट मैरीज़ कॉलेज
    3
    भव्या बिष्ट
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    4
    त्रिशिखा
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    5
    विश्वाश छौंकर
    शेरवुड कॉलेज
  6. सीनियर समूह (Senior Group)
    क्रम संख्या
    प्रतिभागी का नाम
    विद्यालय
    1
    कामाक्षी शाक्य
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    2
    संजना बिष्ट
    बी.एस.एस.वी., नैनीताल
    3
    राफिया परवीन
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    4
    शालिनी
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    5
    तेजस्वी कुमार
    एम.एल.एस. बाल विद्या मंदिर
    प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1,000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹800, तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹600 तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹400 की राशि दी गई।
    नकद पुरस्कार डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अध्यक्ष शारदा संघ,श्रीमती प्रभा साह, पत्नी पूर्व महासचिव, शारदा संघ,स्वर्गीय घनश्याम लाल साह जी श्री सुशील नागपाल, प्रोपराइटर नागपाल कम्युनिकेशन श्री मोहित गोयल प्रोपराइटर चाइनीज किचन तथा राम सेवक सभा के अध्यक्ष श्री मनोज साह द्वारा प्रदान किया गया।
    इस वर्ष शारदा संघ ने पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष लकी ड्रॉ पुरस्कार की व्यवस्था भी की। इसके प्रायोजन में आशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री विनोद दुआ का विशेष योगदान रहा।
    बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास
    शारदा संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों को अपनी कला दिखाने और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।मंच संचालन श्री हेमंत बिष्ट ने अपनी मधुर वाणी और प्रभावशाली शैली में किया, जिससे कार्यक्रम का संचालन आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रहा।
    कार्यक्रम के अंत में शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों, विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    शारदा संघ का यह आयोजन बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा कला और संस्कृति के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने भीमताल परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad Ad Ad