दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री इंदू कुमार पाण्डे (पूर्व चीफ सेक्रेट्री उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक संदेश दिये गये। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न गीतों को गाकर करी गयी। उसके उपरान्त छात्रों द्वारा हरिशंकर परसाई के प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक *मातादीन चाँद पर का आयोजन किया गया, इसके उपरान्त माइम के माध्यम से एक पिता के त्याग को दर्शाया गया। डांस द्वारा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया तथा फैशन शो के जरिये विभिन्न राज्यों की जनजातियों की वेषभूषा का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा *स्कूल बैण्ड, इण्डिया प्राइड अलाइव, *फैस ऑफ, डांस (ईस्ट मीट्स वेस्ट) तथा प्री-प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा द इनविजिबल थ्रेड नाटक का मनमोहक आयोजन किया गया। अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आल राउन्डर अवार्ड, मोस्ट पापुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तथा विभिन्न हाउसों को विभिन्न ट्राफियां प्रदान की गयी।
मुख्य अतिथियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए खुशी जाहीर की। उन्होनें छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशक श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सनवाल, अतिथिगण, अध्यापक गण, अभिभावकगण तथा समस्त विद्यालय कर्मचारी सहयोग के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुषमान पचोलिया तथा नैना कुंजवाल ने किया।