विकसित भारत 2047 प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

देहरादून। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी, में प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गत 28 सितम्बर को आयोजित विकसित भारत 2047 विषय पर आधारित भाषण, निबन्ध, कला एवं चित्रकला आदि विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने प्रमाण पत्र वितरण करते हुए बच्चों को और अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया, छात्र छात्राओं में भाषण में विकास कुमार, अमन कुमार, निबंध में उमंग, शिवानी कुमारी, चित्रकला में दिलखुश, अशोक कुमार, ऋषि कुमार, कला में प्रिंस कुमार, मिष्टी, सृष्टि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना रुहेला ने बच्चों को खूब मेहनत करने पर जोर दिया, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, विद्यालय परिवार से श्रीमती अर्चना रुहेला, सुश्री ललिता नौडियाल ने बच्चों को भाषण, निबन्ध तथा कला में प्रतिभाग करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती रिंकी देवी एवं श्रीमती मिथलेश मोगा भोजनमाता उपस्थित रहे।









